रुडकी, फरवरी 19 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के बीच गुरुवार को मंगलौर गुड़ मंडी में समन्वय बैठक हुई। बैठक में स्थानीय किसानों ने अधिकारियों के सामने बिजली की समस्याएं रखीं। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने की। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कहा कि किसानों की खेती-बाड़ी के लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त दी जाए। शास्त्री ने जोर देकर कहा कि कृषि कार्य में बिजली का उपयोग किसानों की रीढ़ है, इसलिए सरकार को किसानों को बिना किसी शुल्क के बिजली उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने अपनी दूसरी प्रमुख मांग में कहा कि गांवों में पुलिस के साथ की जा रही छापेमारी तुरंत बंद की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.