भदोही, फरवरी 3 -- भदोही, संवाददाता। उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शहर के पकरी तिराहे पर बजट की प्रतियां जलाई। इस दौरान केंद्र सरकार पर अन्नदाताओं के साथ छल करने का आरोप लगाया गया। साथ ही जमकर नारेबाजी की गई। अध्यक्ष अमृतलाल मौर्य ने कहा कि एक फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में किसानों के हिस्से में 10 फीसदी कटौती की गई है। एक तरफ किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया जा रहा है तो दूसरी ओर बजट में कटौती। सरकारों की दोहरी नीति को अन्नदाता अच्छी तरह से समझ चुके हैं। कहा कि इतना ही नहीं, श्रम कानूनों को भी समाप्त कर दिया गया है। इसके कारण उद्योगपतियों द्वारा उनका शोषण किया जाएगा। मंत्री ज्ञान प्रकाश प्रजापति ने कहा कि सरकार ने यूरिया की खाद की बोरी को अब 40 किलो कर कर दिया है। महंगाई, बिजली कटौती, नहरों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.