पटना, दिसम्बर 8 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने सोमवार को विभिन्न योजनाओं में व्यय की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों तक लाभ पहुंचाने में लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तैयार कर व्यय प्रगति को गति देने, फील्ड स्तर पर कार्यों की सतत निगरानी करने तथा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिया कि योजनाओं का कार्यान्वयन समय पर तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सुनिश्चित किया जाय। विभिन्न योजनाओं की राशि को समय सीमा के अंदर खर्च किया जाय, ताकि किसानों के हित की योजनाओं का लाभ सीधे और शीघ्रता से मिले। उन्होंने योजनाओं के लिए आवंटित राशि का उपयोग समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषि निदेशालय, उद्यान न...