किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना ही बिरसा कृषि रथ का मुख्य उद्देश्य: सीओ
रामगढ़, जुलाई 5 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को चितरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर से अंचलाधिकारी दीपक कुमार मिंज ने बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सभी पंचायतों का भ्रमण कर ऑडियो-वीडियो एवं डिजिटल माध्यम के जरिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न कृषि गतिविधियों की जानकारी देगा। मौके पर अंचलाधिकारी दीपक कुमार मिंज ने बताया कि बिरसा कृषि रथ के माध्यम से किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उनके गांव तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि जब जागरूकता रथ उनके पंचायत क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.