किसानों-ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर खड़खड़ी टोल पर महापंचायत की घोषणा से हड़कंप
मेरठ, जून 1 -- भाकियू लोकशक्ति द्वारा क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर खड़खड़ी टोल प्लाजा पर महापंचायत की घोषणा के बाद प्रशासन ने सोमवार टोल पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दिया गया। एसडीएम सदर और पुलिस संगठन के जिला अध्यक्ष के घर पहुंचे और मांगपत्र लिया, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को 20 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया था। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष खासपुर निवासी अजय त्यागी ने रविवार को क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर खड़खड़ी टोल प्लाजा पर महापंचायत की घोषणा की थी। टोल प्लाजा पर महापंचायत की घोषणा से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। महापंचायत को लेकर प्रशासन ने टोल प्लाजा पर सोमवार भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया, लेकिन संगठन के लोग व पदाधिकारी वहां नहीं पहुंचे, जिसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.