काशीपुर, अप्रैल 28 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। भाकियू की मासिक बैठक में पांच प्रस्ताव पास किए गए। मंगलवार को मंडी सभागार में आयोजित बैठक में किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। किसानों ने कहा कि चीनी मिल पर किसानों का गन्ना मूल्य बकाया है। उसका जल्द भुगतान कराने की मांग की। किसानों ने नहरों की मरम्मत एवं सफाई कराने, अघोषित विद्युत कटौती बंद करने, किसानों के ट्यूबवेलों के बिलों को फ्री करने का मुद्दा भी उठा। किसानों ने पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। इसके बाद किसानों ने सीएम को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम राहुल शाह को सौंपा। यहां प्रेम सहोता, जागीर सिंह, दीदार सिंह,दर्शन सिंह दयोल, अमनप्रीत सिंह,शीतल सिंह, चौधरी किशन सिंह रहे। यह भी पढ़ें- सगामई के सचिव पर अभद्रता का आरोप, किसानों ने दिया धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.