नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- Top News Today: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के लिए अहम घोषणाएं की हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो केंद्र की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये सालाना कर दिया जाएगा। रविवार को बनगांव में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी अभियान के तहत बंगाल की 75 लाख बहनों को भाजपा सरकार मदद करेगी, ताकि वे लखपति दीदी बन सकें और हर साल एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर सकें। पीएम मोदी ने आगे कहा कि बंगाल की बेटियां अपने मन के अनुसार रोजगार शुरू कर सकें, इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.