किसानों को 50% अनुदान पर मिला हाइब्रिड धान
रांची, जून 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के हरिहरपुर जामटोली लैंपस लिमिटेड में सोमवार को कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सौजन्य से सैकड़ों किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर एनएससी हाइब्रिड धान बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बेड़ो कांग्रेस कमेटी के महासचिव बुधराम लोहरा, विधायक प्रतिनिधि देवनीश तिग्गा और लैंपस अध्यक्ष चरवा उरांव की मौजूदगी में हुई। मौके पर नेताओं ने कहा कि बाजार में बीज की कीमत अधिक होने के कारण गरीब किसानों को राहत नहीं मिल पाती, ऐसे में अनुदान पर बीज उपलब्ध कराना बड़ी मदद है। लैंपस अध्यक्ष चरवा उरांव ने किसानों से लैंपस से बीज उठाव करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी महादेव लकड़ा, बीटीएम शिवनारायण गोप, कृषक मित्र, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.