गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में किसानों को खेती से संबंधित कार्य करने के लिए एक बार में 50 लीटर खुला डीजल मिलेगा। इसके लिए उनको अपनी भूमि के कागज पंपों पर दिखाने होंगे। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने दी है। फसलों की निकासी शुरू हो गई है। फसल निकासी के दौरान उपयोग होने वाली मशीनों के लिए किसानों को पंपों से एक बार में 50 लीटर खुले डीजल की आपूर्ति की जा सकेगी। बता दें कि इस समय किसानों की गेंहू, सरसों फसल की निकासी की जा रही है। निकासी करने में उपयोग में आने वाली मशीनों के संचालन के लिए भारी मात्रा में डीजल की खपत होती है। वहीं किसानों को अपने घर पर चारा काटने के लिए भी डीजल की जरूरत होती है।जिला आपूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि किसानों को एक बार में पंपों से उनके ट्रैक्टर में भरे गए डीजल के अतिरिक्त 50 ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.