किसानों को 48 घंटे में भुगतान दिलाने की तैयारी: शाह
नई दिल्ली, जून 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2014 में बंद होने की कगार पर पहुंच चुका नाफेड आज 30 हजार करोड़ रुपये के कारोबार और 500 करोड़ रुपये के मुनाफे के साथ 74 लाख से अधिक किसानों की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों और बाजार के बीच मौजूद बिचौलियों की भूमिका खत्म करना है। इसके लिए ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का भुगतान बिक्री के 48 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में मिल सके। शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महास federation (नाफेड) के ई-नीलामी पोर्टल NAFEX.in का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि नाफेड ने चार नई पहलें नाफेक्स डॉट इन, दृष्टि, ईआरपी और नाफेड कल्याण शुरू की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.