सीवान, जनवरी 2 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नए साल की शुरुआत के साथ ही जिले के अन्नदाताओं के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत रबी 2025-26 मौसम के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान की स्थिति में अब जिले के किसानों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी। इस योजना के तहत जिले के रैयत, गैर-रैयत और दोनों श्रेणियों के किसान शामिल हो सकते हैं। उक्त योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू हो चुकी है। जिले में उगाई जाने वाली प्रमुख रबी फसलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है। इसमें रबी मक्का के लिए 28 फरवरी, चना और मसूर के लिए 15 फरवरी तक, राई-सरसों, आलू और रबी टमाटर के लिए 31 जनवरी तक, ईख के लिए 28 फरवरी तक, रबी अरहर और रबी मिर्च के लिए 31 मार्च तक तिथि निर्धारित है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.