धनबाद, मार्च 12 -- रघुनाथपुर पैक्स में धान अधिप्राप्ति के बीस दिन बाद भी दो दर्जन से अधिक किसानों को पैसे नहीं मिले। पहाड़पुर निवासी किसान सुधीर महतो, अशोक महतो, चंद्रमोहन महतो, देवनारायण महतो, प्रधानखंता के कान्हाई महतो, बलियापुर के धीरेनचंद्र भंडारी, प्रदीप महतो, जगदीश के बैकुंठनारायण महतो आदि सहित अन्य किसानों का कहना है कि बीस दिन पूर्व रघुनाथपुर पैक्स के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की। बावजूद अभी तक धान के पैसे नहीं मिले। किसानों का कहना है कि सरकार ने 48 घंटे के अंदर धान का पैसा भुगतान करने का भरोसा दिया था। पैक्स प्रबंधक सुबलचंद्र महतो का कहना है कि बाकी किसानों को जल्दी ही धान का पैसा भुगतान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.