बाराबंकी, जून 14 -- बाराबंकी। किसानों को प्लास्टिक के करपों में डीजल न देने से खेती के प्रभावित हो रहे कार्यों को लेकर भाकियू के जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने रविवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व राज्यमंत्री सतीश शर्मा से मुलाकात का ज्ञापन सौंपा। जिस पर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किसानों को 100 लीटर डीजल पिपिया व करपो में दिलाए जाने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने कहा कि किसानों को पेट्रोल पंप मालिक करपों और डिब्बे में डीजल नहीं दे रहे हैं। जिससे किसानों को धान की रोपाई में काफी दिक्कत हो रही है। भाजपा नेता डॉ. विवेक वर्मा के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम से मुलाकात कर मांग पत्र दिया। मंत्री ने किसानों को किसानों के लिए 100 लीटर डीजल देने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...