किसानों को 04 मई को मिलेगी 122.28 करोड़ रुपये की फसल बीमा क्षतिपूर्ति, सभी जिलों में लगेंगे कैम्प
लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 की फसल क्षतिपूर्ति की राशि 4 मई को किसानों को भुगतान कर दी जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। खरीफ 2025 की कुल देय क्षतिपूर्ति 730.04 करोड़ रुपये में से 624.88 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है और शेष 105.16 करोड़ रुपये का भुगतान उस दिन किया जाएगा।इसी प्रकार से रबी 2025-26 मौसम की शेष 17.11 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का भी भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार 04 मई को कुल 122.28 करोड़ रुपये की राशि लाभान्वित किसानों के खातों में भेजी जाएगी। कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा निदेशक सुमिता सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और चयनित 60 जिलों में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना का सफल क्रियान्वयन खरीफ 2016 से बीमा कंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.