धनबाद, मार्च 8 -- किसानों को अब मौसम की सटीक जानकारी पाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आईएमडी द्वारा शुरू किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए किसान घर बैठे ही अपने क्षेत्र के मौसम की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 'संकल्प' प्लेटफॉर्म से किसानों को बारिश की संभावना, अधिकतम और न्यूनतम तापमान, हवा की गति, नमी और अन्य मौसम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध होगी। इससे किसान मौसम के अनुसार खेती से जुड़े फैसले समय पर ले सकेंगे।इस प्लेटफॉर्म की एक खासियत यह भी है कि इसमें केवल वर्तमान मौसम की जानकारी ही नहीं, बल्कि पिछले दिनों का मौसम डेटा और आने वाले कई दिनों का पूर्वानुमान भी उपलब्ध रहेगा। इससे किसान बुआई, सिंचाई, खाद देने और कीटनाशक छिड़काव जैसे कृषि कार्यों क...