मेरठ, मार्च 20 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मशरूम बीज, खाद्य एवं औषधीय मशरूम उत्पादन पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में किसानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कम लागत में अधिक आय के अवसर उपलब्ध कराना तथा मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में बढ़ावा देना रहा। इस दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन, मशरूम बीज उत्पादन, निर्यात, उत्पादन इकाई स्थापना तथा खाद्य एवं औषधीय मशरूम से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया।विवि के निदेशक शोध डॉ. कमल खिलाड़ी ने कहा कि मशरूम उत्पादन एक लाभकारी और पोषण से भरपूर व्यवसाय है, जिसे कम स्थान और सीमित संसाधनों में भी सफलतापूर्वक अपनाया जा सकता है।मौके पर संचालक डॉ. गोपाल सिंह,...