फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। किसानों के लिए अच्छी खबर है। यूपीनेडा ने पीएम कुसुम सी-1 योजना में किसानों के निजी नलकूपों को सोलर पंप से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना में किसानों को कुल लागत का दस फीसदी अंशदान देना होगा। शेष 90 फीसदी अंशदान केंद्र व राज्य सरकार देगी। इस योजना में 3एचपी, 5एचपी, 7.5एचपी और 10एचपी के बिजली कनेक्शन वाले निजी नलकूपो को सोलराइज किया जायेगा। अनुसूचित जाति के किसानों को सौ फीसदी छूट मिलेगी। उन्हें कोई अंशदान नहीं देना होगा। किसानों को जो निजी नलकूप बिजली कनेक्शन से संचालित हैं उनके नलकूपों को सोलराइजेशन करने को आनग्रिड सोलर पावर प्लांट लगाये जाने की व्यवस्था की गयी है। अनुसूचित जाति को छोड़कर अन्य कि सानो को दस फीसदी अंशदान देना होगा। अनुसूचित जाति के किसानों को रजिस्ट्रेशन आनलाइन करन...