धनबाद, जुलाई 9 -- धनबाद, संवाददाता। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) ने मुख्यमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों से आवेदन मांगे हैं। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य डीजल और पेट्रोल आधारित पंपसेट की जगह सौर ऊर्जा चालित दो एचपी सतही पंपसेट उपलब्ध कराना है। सोलर पंपसेट की निर्धारित लागत पर 90% तक अनुदान दिया जाएगा, जबकि लाभुक को केवल 10 प्रतिशत अंशदान करना होगा। लाभुकों का चयन पहले आओ-पहले पाओ पर होगा। साथ ही ग्रामसभा की अनुशंसा अनिवार्य होगी। स्थायी निवासी व्यक्तिगत किसान, किसान समूह, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी), लैम्प्स और पैक्स के सदस्य या शेयरधारक योजना का लाभ ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- पशुपालन योजनाओं में 90% तक मिलेगा अनुदान आवेदक की भूमि जलस्रोत के निकट होना तथा आधार कार्ड से ...