कटिहार, अप्रैल 18 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में खेती को अधिक उपजाऊ, किफायती और टिकाऊ बनाने के लिए कृषि विभाग ने अब वैज्ञानिक खेती की मुहिम तेज कर दी है। शुक्रवार को जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं समेकित उर्वरक प्रबंधन विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और आधुनिक खेती के गुर सीखे।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से जरूरत के अनुसार ही रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना जांच और अंधाधुंध खाद डालने से मिट्टी की गुणवत्ता लगातार घट रही है, फसल चक्र प्रभावित हो रहा है और उत्पादन लागत भी बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- रन्नू बिगहा में चलाया गया किस...