रांची, मई 12 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के उत्थान के प्रति गंभीर है और इस दिशा में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों के हित के लिए काम करने वालों को सम्मान दिया जाएगा और जो लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिल्पी नेहा तिर्की मंगलवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित खरीफ कर्मशाला 2026 के दूसरे दिन कर्मशाला में कृषि प्रभाग के निदेशकों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर कर रही थीं। उन्होंने कहा कि किसानों को सूखे की जानकारी समय पर मिलेगी, इसके लिए कृषि विभाग योजना तैयार कर रहा है。

सूखे की संभावित आशंका कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून में कम बारिश के आसार हैं, जिस कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न...