बरेली, मार्च 7 -- शेरगढ़ संवाददाता। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन विषयक वेबिनार का लाइव प्रसारण किसानों को सुनाया गया। वेबिनार में कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन, निर्यात बढ़ाने तथा पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन जैसे सहायक क्षेत्रों के विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के बाद ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक दर्शनलाल गंगवार ने किसानों को फार्म रजिस्ट्री के संबंध में जागरूक किया। वहीं सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. नंदन प्रसाद ने किसानों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर नरेंद्र गंगवार, रामवीर, सुखराम, विनीता पटेल आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.