मोतिहारी, जुलाई 24 -- मोतिहारी। डीएओ मनीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को अरेराज, पहाड़पुर और हरसिद्धि प्रखंड स्थित कृषि कार्यालयों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में किए गए फसल अच्छादन की विस्तृत जानकारी ली । उन्होंने किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया। डीएओ ने उर्वरक उपलब्धता को लेकर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक उर्वरकों की आपूर्ति और वितरण पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी किसान को खाद की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम में उर्वरक की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री सिंह ने तीनों प्रखंडों के उर्वरक दुकानों का भी निरीक्षण किया । वहां किसानों को दी जा र...