किसानों को सिंचाई के लिए मिले पर्याप्त डीजल
गोंडा, जून 15 -- गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश किसान सभा ने सोमवार को चार सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य दीनानाथ त्रिपाठी, प्रांतीय कमेटी सदस्य राम किशोर के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने डीजल की राशनिंग खत्म करने की मांग की। किसान नेताओं ने डीजल पर लगाई गई राशनिंग व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर संगठन अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन करेगा। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में गन्ने की सिंचाई का काम चल रहा है और डीजल पर राशनिंग की वजह से किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने इसे अव्यावहारिक निर्णय बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। इसके अलावा खेती में उपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.