चतरा, फरवरी 19 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। भाकपा अंचल मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने सिमरिया एसडीओ को पत्र लिखकर किसानों को सिंचाई के लिए बिजली देने की मांग की है। उन्होंने कहां कि डाड़ी, पुंगरा, बानासांड़ी, रोल, लिपदा आदि गाँवो में खेती के लिए अतिरिक्त कनेक्शन सिर्फ खेती के लिए लिया गया। बिजली विभाग के सहायक अभियंता एवं कनयी अभियंता को किसानों के द्वारा बार-बार निवेदन करने के बाद भी बिजली नहीं दिया जा रहा है। जिससे किसान काफी परेशान है। किसानों को बिजली उपलब्ध नहीं कराने वाले दोषी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों पर कार्वाई किया जाय।अगर छ: दिनों के अन्दर बिजली आपूर्ति नहीं होती है, तो बाध्य हो कर भाकपा आंदोलन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.