अमरोहा, फरवरी 27 -- गजरौला। कृषि विज्ञान केंद्र पर गुरुवार को कृषक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। गन्ने के साथ सह फसली खेती का कार्यक्रम सादपुर, वारसावाद, कुमराला आदि में कराया गया। उद्यान वैज्ञानिक डॉ.शीशपाल सिंह, डॉ.अमित तौमर, पादप रोग विज्ञान डॉ.सतपाल सिंह, गृह वैज्ञानिक डॉ.प्राची पटेल मौजूद रहे। डॉ.शीशपाल सिंह ने गन्ने के साथ सब्जियों तथा फूलों की खेती के बारे में जानकारी दी। बताया कि गन्ने के साथ इन फसलों को उगाने से किसान की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि हो जाती है। डॉ.अमित तोमर ने बताया कि गन्ने के साथ दलहनी फसलों जैसे उड़द एवं मूंग उगाने से मृदा में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है। डॉ.सतपाल सिंह ने बताया कि गन्ने में लगने वाले कीटों एवं रोगों का नियंत्रण जैविक विधि से करना चाहिए। जिसमें ट्राईकोडर्मा तथा विवेरिया वेसियाना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.