किसानों को सरकार से नहीं मिल रहा अपेक्षित सहयोग: दुबे
गढ़वा, जून 30 -- कांडी, प्रतिनिधि। भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य के अन्नदाता किसान एक ओर प्राकृतिक परिस्थितियों की मार झेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान महंगे दामों पर खाद व बीज खरीदकर खेती की पूरी तैयारी कर चुके हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से बुआई शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि आद्रा नक्षत्र समाप्त होने की ओर है, फिर भी अधिकांश क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। किसानों ने उधार और ब्याज पर पैसा लेकर धान, मक्का, तिल व अन्य खरीफ फसलों के बीज खरीदे हैं और अब बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के हित में झारखंड को सूखाड़ प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.