सीवान, फरवरी 27 -- सीवान, हि.प्र.। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुरूद्ध सिंह ने गुरुवार को सदर प्रखंड के भंटापोखर एफपीओ, पैक्स तथा दोन बुजुर्ग एफपीओ का निरीक्षण किया। इस दौरान पैक्स में संचालित जन औषधी, एफपीओ, खाद-बीज, पीडीएस, मुख्यमंत्री कृषि संयंत्र योजना संचालित योजनाओं की समीक्षा की। साथ की किसानों से वार्ता भी की। इस क्रम में भंटापोखर पैक्स के किसानों ने हमलोगों के यहां सब्जी की खेती होती है। इसलिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था कराई जाए। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि प्रस्ताव भेजा जाए। हम प्रयास करेंगे कि जल्द से जल्द कोल्ड स्टोरेज की योजना स्वीकृत हो जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को समद्ध बनाना और गांव में उन्हें सुविधा उपलब्घ कराना सरकार की प्राथमिकता है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, पम्मी कुमारी एफपीओ...