किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर मिले उर्वरक : समिति
औरंगाबाद, जून 10 -- मदनपुर प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक बुधवार को प्रमुख सोनी देवी की अध्यक्षता में बहुद्देशीय भवन में आयोजित की गई। बैठक में खरीफ मौसम के दौरान उर्वरकों की आवश्यकता, उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने, जमाखोरी, कालाबाजारी तथा वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी आकृति तिवारी ने उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निर्धारित दर पर ही उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख सोनी देवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह, बीडीओ डॉ. अतुल कुमार आर्य, मुकेश कुमार अकेला, अमित कुमार, कृषि समन्वयक तथा विभिन्न उर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.