किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए किया जाएगा जागरूक
कन्नौज, जून 5 -- कन्नौज,। खेतों की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक करने की पहल शुरू की है। इसी क्रम में शुक्रवार को उप कृषि निदेशक सभागार में एफपीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं और उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों का असंतुलित प्रयोग मिट्टी की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने खाद विक्रेताओं से किसानों को फसलवार निर्धारित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग के प्रति जागरूक करने को कहा। उन्होंने बताया कि धान, मक्का और मूंगफली जैसी फसलों के लिए प्रति हेक्टेयर उर्वरकों की अनुशंसित मात्रा निर्धारित है, जिसका पालन करने से उत्पादन के साथ-साथ मिट्टी की सेहत भी बेहतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.