किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग की मिली जानकारी
चाईबासा, जून 21 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, जगन्नाथपुर द्वारा शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 102 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार के लिए उर्वरकों के वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान किसानों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण भी दिखाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने किसानों को यूरिया, डीएपी और एमओपी जैसे उर्वरकों के उचित एवं संतुलित प्रयोग की जानकारी देते हुए बताया कि वैज्ञानिक पद्धति से उर्वरकों का उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है और फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.