लखीमपुरखीरी, अप्रैल 30 -- गोला गोकर्णनाथ। चंद्र शेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र जमुनाबाद ने गांव बेहटा में उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जागरूकता प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। यह भी पढ़ें- मिट्टी बचाने और पैदावार बढ़ाने का संदेश, केवीके में किसानों को मिला प्रशिक्षणकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य सुधार और बेहतर उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एसके विश्वकर्मा ने कहा कि मिट्टी में जीवांश पदार्थ की मात्रा बनाए रखना बेहद जरूरी है ताकि भूमि में पर्याप्त पोषक तत्व उपलब्ध रहें और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त हो सके। यह भी पढ़ें- मीठीबेरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी दीमृदा परीक्षण के महत्...