गाजीपुर, मार्च 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। ऑडिटोरियम हाल में गुरुवार को प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के पर गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसान गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक ने दीप प्रज्जवलित करते हुए किये। शासन की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गयी। किसान मेला के सफल आयोजन के लिए आडिटोरियम परिसर में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, फसल बीमा, यूपी नेडा, गन्ना विभाग, कृषक उत्पादक संगठनों, बीज एवं उर्वरक के निजी प्रतिष्ठानों द्वारा स्टाल लगाया गया। कृषि निदेशक विजय कुमार ने विभाग के नौ वर्ष के उपलब्धियां को गिनाया। उन्होने बताया कि किसानों के हित को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए ऋण मोचन योजना लागू की ...