भभुआ, जून 6 -- कृषि वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती करने से होनेवाले लाभ के बारे में बताया कहा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसल चयन व संतुलित खाद प्रयोग करें (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के खरेंदा, अहिरांव, हुड़रा कला, पसाई, मझियांव, खजुरा, अमांव, बाराडीह, बैरियडीह में शुक्रवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संचालन में कृषि विभाग व आत्मा के अधिकारी व कर्मी सहयोग किए। इस अभियान में मुख्य रूप से उन्नत कृषि तकनीक, नई किस्म और सरकारी योजनाओं के प्रति किसानों में जागरूकता फैलाना उद्देश्य है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसल चयन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.