किसानों को वैज्ञानिक खेती के साथ योजनाओं का लाभ लेने पर दिया जोर
गोपालगंज, सितम्बर 1 -- (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) पंचदेवरी प्रखंड के नेहरूआ कला गांव स्थित सार्वजनिक चबूतरा के समीप शारदीय खरीफ महाभियान के तहत किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार, फसल सुरक्षा, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन नोडल कृषि समन्वयक सुमंत दुबे, प्रदीप मिश्रा, पंकज पांडे, बीटीएम कमलेश सिंह, एटीएम हरिभूषण सिंह, रितेश यादव, महिला किसान भागमनी देवी व सरपंच मनोरंजन लाल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।किसानों को जानकारी प्रदान करना कार्यक्रम के दौरान पौधा संरक्षण से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को फसलों में लगने वाले रोग-व्याधियों की पहचान, बचाव और उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.