पीलीभीत, मार्च 18 -- बीसलपुर/पीलीभीत। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत गन्ना विकास परिषद बीसलपुर के मानपुर में एक दिवसीय गन्ना कृषक मेला/गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य गन्ना सलाहकार डॉ.आरसी पाठक चीनी मिल संघ, लखनऊ ने किसानों को स्वस्थ एवं रोगमुक्त बीज के प्रयोग की सलाह देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीज ही उच्च उत्पादन की कुंजी है। सहायक निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार कपिल गन्ना किसान संस्थान, शाहजहांपुर ने पंक्ति से पंक्ति न्यूनतम 3 फीट दूरी रखने पर जोर दिया। प्रगतिशील किसान डॉ.हरमीत सिंह ग्राम भसुड़ा ने पेड़ी गन्ना से अधिकतम उत्पादन लेने की उन्नत तकनीकों की जानकारी साझा की और बताया कि उचित पोषण एवं देखभाल से 4-5 पेड़ी तक सफलतापूर्वक ली ...