अयोध्या, मार्च 6 -- तारुन। खरीफ के सीजन में दलहनी फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए राजकीय कृषि बीज भण्डार पर शुक्रवार को किसानों को निःशुल्क बीज वितरित किया गया। राजकीय कृषि बीज गोदाम प्रभारी कन्हैया लाल ने बताया कि दलहनी फसल उड़द व मूंग की बुआई के लिए किसानों द्वारा ऑनलाइन निःशुल्क बीज की मांग कृषि विभाग से की गई थी। बीज किट मिलने के बाद किसान सह फसली खेती के रूप में बुवाई कर लाभांवित हो सकेंगे। इसके अलावा अन्य किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार अनुदानित मूल्य पर दलहनी फसलों का बीज वितरित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.