बक्सर, फरवरी 28 -- जीविका डुमरांव प्रखंड स्थित कार्यालय में प्रखंड के 39 वीआरपी ले रहीं प्रशिक्षण खेती करने के नई-नई तकनीक को मॉनिटर के माध्यम से बताया जा रहा डुमरांव, निज संवाददाता। जीविका से जुड़ी महिलाओं को सरकार की तरफ से हर क्षेत्र में जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। खेती करने के लिये हर तकनीकी जानकारी को बताने के लिये उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। शनिवार को प्रखंड कार्यालय स्थिति जीविका दीदी कार्यालय में जीवीका से जुड़ी 39 वीआरपी को खेती करने के हर तकनीकी को मॉनिटर के माध्यम से पर्दे पर दिखाकर बताया गया। इस संबंध में जब प्रशीक्षण दे रहे फार्म प्रबंधक शमीम अशलम ने बताया कि इन वीआरपी को खेती करने के नई-नई तकनीक बताया गया, जिसे ये किसानों के बीच जाकर बताएंगी। इस नई तकनीक से उपज ज्यादा और लागत कम होगा। वहीं जीवीकोपार्जन विशेषज्ञ बलब...