रांची, मार्च 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में चल रहे एग्रोटेक किसान मेला के दूसरे दिन पशु-पक्षी प्रदर्शनी, महिला कृषक गोष्ठी जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पशु-पक्षी प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा है कि किसानों की मेहनत और उपज का ज्यादा लाभ बिचौलिए उठा रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि खेती-बारी से कृषकों का मन नहीं उचटे, इसके लिए उनके कामकाज को अपेक्षित सम्मान, पहचान और लाभकारी बाजार उपलब्ध कराने की जरूरत है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई बढ़ी बजटवाली कई योजनाएं लंबी अवधि के कार्यान्वन के बाद भी अधूरी रह गई हैं या विफल हो गई हैं। इसलिए कृषि विकास के नाम पर फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। उन्होंने गाद हटाकर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.