कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कृषि क्षेत्र को नई मजबूती देने के लिए राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), फसल ऋण और अल्पावधि कृषि ऋण पर एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिया जाएगा। इस फैसले के बाद किसानों को अब तीन की जगह कुल चार प्रतिशत तक ब्याज अनुदान मिलेगा, जिससे उन्हें केवल तीन प्रतिशत ब्याज पर ही कर्ज चुकाना होगा। सरकार के इस निर्णय से जिले के करीब 2 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इनमें वे किसान भी शामिल हैं, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार ने पहले ही पीएम किसान योजना को केसीसी से जोड़ दिया है, जिससे किसानों को आसानी से ऋण मिल सके। कृषि विभाग के अनुसार, यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 से लागू कर दी गई है। राज्य सरकार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.