कन्नौज, जुलाई 13 -- कन्नौज। खरीफ सीजन की बुवाई के बीच किसानों की खेती लागत कम करने और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने संकर एवं प्रमाणित बीजों पर आकर्षक अनुदान की व्यवस्था की है। जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर अनुदानित बीज उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिससे किसान समय रहते गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त कर सकें। उप निदेशक कृषि संतोष कुमार ने बताया कि जिले में संकर मक्का के 754 कुंतल, संकर धान के 8 कुंतल तथा संकर बाजरा के 66 कुंतल बीज उपलब्ध कराए गए हैं। इन फसलों के संकर बीजों पर किसानों को कुल मूल्य का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक अनुदान मिलेगा। बीज हिल इंडिया, न्यूज़ुवीडू और एडवान्टा जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के हैं। उन्होंने बताया कि प्रमाणित धान बीज पर 25.10 रुपये, सुगंधित धान पर 39.03 रुपये तथा अरहर,...