किसानों को राशि भुगतान के लिए शीघ्र करें कारवाई
सीतामढ़ी, मई 24 -- शिवहर। बिहार राज्य फसल सहायता योजना से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रबी मौसम 2024-25 के तहत योग्य पाए गए किसान आवेदकों के सत्यापन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले के पुरनहिया प्रखंड के अदौरी पंचायत के कुल 331 किसानों का भौतिक सत्यापन क्षेत्रीय सत्यापनकर्ताओं द्वारा शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। कुल 331 सत्यापित किसानों में से 301 किसान राशि भुगतान के लिए योग्य पाए गए हैं, जबकि 30 किसानों का रकबा शून्य पाया गया है। डीएम द्वारा सभी 301 योग्य किसानों के संदर्भ में भुगतान को लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए सहकारिता विभाग को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डेटा प्रेषित करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.