दरभंगा, जनवरी 11 -- दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शनिवार को प्रमंडल स्तरीय कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। आयुक्त ने फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बीज वितरण, उर्वरकों की उपलब्धता एवं आवश्यकता सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित करें। आयुक्त ने तीनों के जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइसेंस से संबंधित मामलों को जिला स्तर पर लंबित नहीं रखें तथा नियमानुकूल सभी लाइसेंस का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें। कहा कि पॉलीहाउस योजना के तहत किसानों को वास्तविक लाभ मिले, इसकी जिम्मेदारी जिला कृषि पदाधिकारी सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.