लखनऊ, अप्रैल 6 -- -हर किसान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए रजिस्ट्री प्रक्रिया में लाएं तेजी, बढ़ायें जागरूकता: मुख्यमंत्रीग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प लगाकर सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री अभियान से जोड़ें: मुख्यमंत्रीलखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री को सभी कृषि एवं विभागीय योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि पंजीकृत किसानों को गेहूं क्रय, दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खरीद के साथ-साथ बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन, कृषि यंत्रों एवं अन्य योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से प्राप्त हो सके।सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभ...