किसानों को योजनाओं और वित्तीय सुविधाओं की दी जानकारी
गाजीपुर, जून 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं एवं आधुनिक कृषि गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खेत बचाओ अभियान के तहत विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत अंधऊ में केसीसी जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजदेव कुमार, उप कृषि निदेशक विजय कुमार, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी एके शाही सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों और महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।अधिकारियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), कृषि ऋण सुविधा तथा कृषि से जुड़ी अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.