किसानों को यमुना सिटी के सेक्टरों में मिलेंगे आबादी वाले प्लॉट, यीडा ने की इस काम की तैयारी
ग्रेटर नोएडा, जुलाई 10 -- यमुना सिटी के रिहायशी सेक्टरों में किसानों को आबादी वाले प्लॉट आवंटित करने की भी तैयारी है। इसे लेकर प्राधिकरण बोर्ड से प्रस्ताव भी पास हो चुका है। 5100 किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों जल्द ही आवंटन पत्र सौंपे जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि शहर में तेजी से भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों को भूमि के बदले मुआवजा और आबादी प्लॉट देने का प्रावधान है। अब तक जमीन के बदले 7 प्रतिशत आबादी प्लॉट किसानों को गांव की सीमा में ही दिए जा रहे थे। प्राधिकरण ने 31 गांवों में 11 हजार से अधिक प्लॉटों के लिए किसानों को आरक्षण पत्र जारी किए हैं। इनमें 5100 प्लॉटों को विकसित कर इनके आवंटन पत्र सौंपने की तैयारी चल रही है।सीएम के हाथ से मिलेंगे प्लॉट आवंटन पत्र प्राधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.