किसानों को मौसम के अनुरूप खेती करने पर जोर
गढ़वा, मई 22 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रमुख शोभा देवी, बीडीओ नंदजी राम और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में किसानों को खरीफ फसल की उन्नत खेती, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन, जैविक खेती तथा फसल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम के अनुरूप खेती करने तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपाय बताए। साथ ही धान, मक्का, दलहन और तिलहन फसलों की वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- किसानों को आधुनिक खेती की दी जानकारी बीडीओ नंदजी ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.