किसानों को मौनपालन प्रशिक्षण दिया
चम्पावत, मई 29 -- सतीश जोशी, चम्पावत। खेतीखान में परिवर्तन परियोजना के तहत काश्तकारों को मौनपालन प्रशिक्षण दिया गया। एसएम सहगल फाउंडेशन एवं एचडीएफसी परिवर्तन परियोजना के तहत हुए प्रशिक्षण में 15 गांवों के काश्तकारों ने प्रतिभाग किया। मास्टर ट्रेनर हेमा जोशी ने काश्तकारों को मधुमक्खी के प्रकार, रखरखाव, लाभ और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौन पालन से आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। यहां फाउंडेशन और परिवर्तन परियोजना के कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में काश्तकार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खेतीखान में मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.