किसानों को मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी दी
मेरठ, जून 5 -- मीठेपुर गांव में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र मोदीपुरम के तत्वावधान में शुक्रवार को खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों ने भाग लेकर मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग और फसल उत्पादन की जानकारी प्राप्त की। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बबिता चौधरी ने कहा कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए नियमित मृदा परीक्षण आवश्यक है। वैज्ञानिक विधि से मिट्टी का नमूना लेने की प्रक्रिया समझाते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग की सलाह दी और गो आधारित खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वैज्ञानिक डा. सुभाष एस ने किसानों को जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट और हरी खाद के उपयोग के लाभ बताए। यह भी पढ़ें- जैविक व प्राकृतिक विकल्पों को बढ़ावा दें किसान: डॉ. रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.