किसानों को मुफ्त में बांटे जा रहे तिमूर के पौधे
विकासनगर, जुलाई 10 -- प्रदेश में सुगंधित एवं औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से परफ्यूमरी एवं सुगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान सेलाकुई की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद पिथौरागढ़ के सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को तिमूर के पौधे निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। तिमूर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की एक महत्वपूर्ण औषधीय एवं सुगंधित प्रजाति है। इसके बीज और तेल की मांग फार्मास्यूटिकल, कॉस्मेटिक और परफ्यूम उद्योग में लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए डाबर इंडिया लिमिटेड और पारडी के बीच एमओयू किया गया है। डाबर इंडिया के प्रतिनिधि डॉ. पंकज रतूड़ी के अनुसार कंपनी की नर्सरी से करीब 20 हजार उच्च गुणवत्ता वाले तिमूर के पौधे पारडी को उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्थान ने 10 जुलाई 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.