सहारनपुर, मार्च 8 -- सहारनपुर। तहसील दिवस में कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत किसानों को उड़द और मूंग के बीज के साथ सोलर ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप निशुल्क वितरित किए गए। कुल 20 किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत 20-20 किलोग्राम बीज उपलब्ध कराए गए। डीएम मनीष बंसल ने किसानों को गन्ने के साथ अंत: फसली के रूप में दालों की खेती करने की सलाह दी। जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने बताया गन्ने के साथ दालों की अंत: फसल उगाने से किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ती है। इससे खेत की मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.